सांसद सुखदेव भगत और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कई मुद्दों पर चर्चा की

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:22 PM

विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कई मुद्दों पर चर्चा की

विज्ञापन

लोहरदगा. लोकसभा की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को संसद भवन में संपन्न हुई. बैठक से पहले लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद परिसर में मुलाकात कर कोयलांचल की समस्याओं पर चर्चा की. सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड के कोयला क्षेत्रों में दशकों से विस्थापित परिवार न्याय की तलाश में भटक रहे हैं. कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में पुनर्वास अधूरा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार में उचित हिस्सेदारी नहीं मिल रही. उन्होंने समिति में अवैध खनन रोकने, खनन क्षेत्रों में रेल-सड़क कनेक्टिविटी, स्टील प्लांट्स में स्थानीय भागीदारी और पर्यावरण सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाने की बात कही. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बंगाल-झारखंड का पूरा कोयला बेल्ट समान कठिनाइयों से जूझ रहा है. सीएसआर के धन का उपयोग पारदर्शी नहीं है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी दूर की बात हैं. दोनों नेताओं ने संकल्प लिया कि कोयलांचल के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संसद के हर सत्र में समन्वय के साथ आवाज उठायी जायेगी. बैठक में सुखदेव भगत ने इन विषयों को तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola