इंटक का महाधिवेशन आज, सारी तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

इंटक का महाधिवेशन आज, सारी तैयारियां पूरी

विज्ञापन

लोहरदगा. इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) का 30 मई को लोहरदगा में आयोजित होने वाला महाधिवेशन संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा. इस आयोजन में देशभर से राष्ट्रीय पदाधिकारी, श्रमिक नेता, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. महासचिव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि यह सम्मेलन श्रमिक हितों, संगठनात्मक मजबूती और मजदूरों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहेगा. महाधिवेशन में कार्यकारिणी की विशेष बैठक भी होगी, जिसमें संगठन के विस्तार, श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान औद्योगिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा. विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे श्रमिक आंदोलन को नयी दिशा मिलेगी. महाधिवेशन श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती का बड़ा मंच बनेगा आयोजन समिति ने मंच, आवास, भोजन, यातायात और सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है. बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गयी है और स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. बड़ी संख्या में श्रमिकों और समर्थकों की उपस्थिति से यह महाधिवेशन श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती का बड़ा मंच बनेगा. लोहरदगा में होने वाला यह आयोजन श्रमिक आंदोलन को नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola