लोहरदगा के कैरो में सड़क के किनारे युवती का शव बरामद, युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने का किया गया प्रयास

Updated at : 01 Jul 2021 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा के कैरो में सड़क के किनारे युवती का शव बरामद, युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने का किया गया प्रयास

चौकीदार के सूचना पर कैरो पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अर्द्धजले शव को अपने कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. कैरो पुलिस ने महिला की उम्र लगभग 24 वर्ष बतायी है, जिसकी लंबाई पांच फिट दो इंच है तथा वे आसमानी रंग की सलवार सूट तथा क्रीम कलर की चप्पल पहने हुए है. मामले पर कैरो पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना है कि युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस सभी बिंदुअों पर जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन

लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के गज़नी पंचायत अंतर्गत महुवरी सियाटाड़ कजंगी के ओर जाने वाली कालीकरण सड़क के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना महुवरी चौकीदार बुद्धदेव उरांव को दी, जिसके बाद चौकीदार ने कैरो थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

चौकीदार के सूचना पर कैरो पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अर्द्धजले शव को अपने कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. कैरो पुलिस ने महिला की उम्र लगभग 24 वर्ष बतायी है, जिसकी लंबाई पांच फिट दो इंच है तथा वे आसमानी रंग की सलवार सूट तथा क्रीम कलर की चप्पल पहने हुए है. मामले पर कैरो पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना है कि युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस सभी बिंदुअों पर जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola