पेड़ से लटका मिला 13 वर्षीय सुमन का शव, पिता ने जतायी हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 6:26 PM
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड के एकागुडी में सुमन उरांव (13 वर्षीय ) का शव पेड़ से लटका मिला. सुमन उरांव के पिता का नाम जवा उरांव है. उन्होंने बताया कि सुबह किसी वजह से उसे हमने डाटा था. सुमन रात में खाना खाये बगैर निकल गया. हमने पता किया तो पता चला कि वह पड़ोस […]
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड के एकागुडी में सुमन उरांव (13 वर्षीय ) का शव पेड़ से लटका मिला. सुमन उरांव के पिता का नाम जवा उरांव है. उन्होंने बताया कि सुबह किसी वजह से उसे हमने डाटा था. सुमन रात में खाना खाये बगैर निकल गया. हमने पता किया तो पता चला कि वह पड़ोस वाले घर में टीवी देख रहा है, हमने खाना खाने बुलाया तो वह नहीं आया. हमें नहीं पता था कि वह इतना नाराज है.
सुमन का बृहस्पतिवार की सुबह बेर के पेड़ से लटका मिला. . सुमन के पिता इस बात से भी इनकार नहीं करते कि किसी ने उनके बेटे की हत्या की हो. उन्होंने बताया कि गांव में कुछ लोगों से मेरा झगड़ा था. पिता खेती बारी कर के अपना परिवार चलाते हैं. इस संबंध में घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










