कोलकाता: हिलने लगी दुनिया में लियोनेल मेसी की सबसे बड़ी मूर्ति, इंजीनियर ले रहे जायजा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मेसी की प्रतिमा

Lionel Messi : पीडब्ल्यूडी के एनओसी के बिना बनायी गयी मेसी की प्रतिमा हिलने लगी है. सोमवार को लेकटाउन में हवा में हिलते प्रतिमा को देखकर लोगों में डर फैल गया. लोगों ने तत्काल थाने में जाकर की शिकायत की. शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी इंजीनियर मौके पर पहुंचे. अब यह प्रतिमा तोड़ी जाने की संभावना है.

विज्ञापन

Lionel Messi: मनोरंजन सिंह, कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बनी फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी की प्रतिमा सोमवार को हवा में हिलने लगी. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने जान का खतरा व चिंता व्यक्त करते हुए लेकटाउन थाने में जाकर शिकायत की है. इस घटना के बाद ही प्रशासन तत्पर होकर तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इंजीनियर ने घटनास्थल का दौरा किया. सब कुछ देखा गया है. प्रतिमा का निरीक्षण किया गया. पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि बिना पीडब्ल्यूडी के एनओसी के ही इसे निर्मित किया गया है. इसे लेकर अब शोरगुल शुरू हो गया है.

विज्ञापन

दुनिया में मेसी की सबसे बड़ी प्रतिमा

13 दिसंबर 2025 को इस प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसे मेसी ने स्वयं अपने ‘जीओएटी दौरे के दौरान वर्चुअली किया था. यह लोहे और फाइबर ग्लास से बनी है और कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. मेसी की यह प्रतिमा दुनिया में उनकी सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है. कोलकाता में मेसी की मूर्ति की ऊंचाई 70 फीट है. यह लेक टाउन में घड़ी मोड़ के पास ही स्थित है, इसे श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब द्वारा निर्मित किया गया, जिसके प्रमुख राज्य के पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बोस है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तोड़ी जा सकती है प्रतिमा

इस मूर्ति में मेसी को 2022 का फीफा विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए दिखाया गया है. इस प्रतिमा को लेकर पहले भी कई बार मुद्दा उठा था कि इसमें मेसी की छवि को सही तरह से नहीं दर्शाया गया है. लोगों के जान के खतरा की आशंका को देखते हुए इस प्रतिमा को तोड़े जाने की संभावना है. हालांकि फिलहाल अधिकारिक तौर पर अभी तक तोड़ने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निरीक्षण किया गया है. पीडब्ल्यूडी ने साफ तौर पर बिना एनओसी के बनाने की बात कही है.

Also Read: फालता विधानसभा के बाद अब डॉयमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola