झारखंड के इतिहास में सड़क मार्ग से चूल्हा पानी पहुंचने वाले पहले गवर्नर बनें संतोष कुमार गंगवार

Updated:
विज्ञापन
Santosh Gangwar

हवन में शामिल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Lohardaga: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झारखंड के इतिहास में सड़क मार्ग से चूल्हा पानी पहुंचने वाले पहले गवर्नर बन गए हैं. उनके इस दौरे को ऐतिहासिक और विशेष महत्व का माना जा रहा है.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga (कुड़ू): महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आजादी के 79 साल और झारखंड गठन के 26 साल बाद सड़क मार्ग से लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के सलगी पंचायत के चूल्हा पानी गांव में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव के मौके पर दामोदर नद के उदगम स्थल चूल्हा पानी गांव पहुंचने वाले पहले गवर्नर बनें है. छह किलोमीटर की जंगली पगडंडी, 8 किलोमीटर की जर्जर गड्ढों में तब्दील सड़क, चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई, तीन पहाड़ी नदियां और चार पहाड़ों के पार रांची से लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय करते हुए राज्यपाल निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से दोपहर एक बजे चूल्हा पानी गांव पहुंचे.

राज्यपाल ने किया हवन

गांव पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल का झारखंडी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया. चूल्हा पानी गांव के पहान व पुजार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. पुरोहित भूपाल पाठक ने विधि विधान के साथ गंगा पूजन व गंगा आरती कराया जबकि शरतचंद्र आर्य व शांति आश्रम के बच्चों ने राज्यपाल को हवन कराया. बताया जाता है कि रांची से महामहिम सड़क मार्ग से कुड़ू के ब्लाक मोड़ पहुंचे, ब्लाक मोड़ के बाद सुंदरू होते हुए सरना टोली के बाद बड़की चांपी व सलगी होते हुए महामहिम का काफिला दोपहर 12 बजे बहेरा माडर पहुंचा.

2004 से मन रहा है गंगा दशहरा

बहेरा माडर से खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए लगभग चार किलोमीटर पीसीसी सड़क के माध्यम से काफिला कटात गांव पहुंचा. कटात के बाद लगभग चार किलोमीटर की जंगली पगडंडी व पहाड़ों को काटकर बनाईं गई सड़क के माध्यम से दोपहर एक बजे काफिला जैसे-तैसे चूल्हा पानी गांव पहुंचा. इसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया. झारखंड गठन के बाद साल 2004 से गंगा दशहरा के मौके पर चूल्हा पानी गांव में गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है.

2015 में सलगी तक ही पहुंच पाए थे रघुवर दास

विधायक सरयू राय प्रारंभ में पैदल, उसके बाद साल 2009 में बाइक से और साल 2010 में चारपहिया जीप से चूल्हा पानी गांव तक जाते थे और आधा किलोमीटर दूर पैदल चलकर दामोदर नद के उदगम स्थल तक पहुंचते थे, लेकिन झारखंड गठन के 26 साल और सलगी के चूल्हा पानी में आयोजित गंगा दशहरा के मौके पर दामोदर नद के उदगम स्थल तक वाहन से पहुंचने वाले झारखंड के पहले खास व्यक्ति बनें है गवर्नर संतोष कुमार गंगवार. इससे पहले साल 2015 में गंगा दामोदर महोत्सव के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास सलगी विद्यालय मैदान ही पहुंच पाए थे.

पहले हेलीकॉप्टर से आते थे सीएम और राज्यपाल

साल 2016 में छह जून को आयोजित गंगा दशहरा के मौके पर तत्कालीन राज्यपाल व वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सलगी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गई थीं. तत्कालीन मुख्यमंत्री व राज्यपाल दोनों ही रांची से हेलीकॉप्टर से सलगी मैदान पहुंचे थे, लेकिन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची से सड़क मार्ग होते हुए दामोदर नद के उदगम स्थल चूल्हा पानी तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें…

चूल्हापानी के गंगा दशहरा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – भारत की नदियां जीवन दायिनी

लोहरदगा : सनकी बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola