असुर समुदाय ने 2697 एकड़ वन भूमि पर गाड़ा दावेदारी बोर्ड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के बांड़ी गांव में असुर समुदाय ने वनाधिकार कानून के तहत 2697 एकड़ वन भूमि पर अपना दावा पेश किया है। जानिए क्या है पूरा मामला और ग्रामीणों की मांग।

विज्ञापन

किस्को. पेशरार प्रखंड के हेसाग पंचायत स्थित बांड़ी गांव में असुर समुदाय ने वन विभाग की कथित दमनकारी नीति के विरोध में अपनी दावित $2697.47$ एकड़ वन भूमि पर दावेदारी बोर्ड गाड़कर वनाधिकार का दावा जताया. इस मौके पर पारंपरिक पूजा, नाच-गान और जुलूस का आयोजन किया गया. ग्राम प्रधान गन्सू असुर व वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार कानून, 2006 के तहत असुर समुदाय को सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार दिये जायें. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग वनाश्रितों को बेदखल करने की कोशिश कर रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दावे संबंधी दस्तावेज अंचल कार्यालय में जमा हैं. यदि 15 दिनों में अधिकार पत्र नहीं मिला, तो वे न्यायालय की शरण लेंगे. कार्यक्रम में आठ गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए. पेशरार थाना में पुलिसकर्मियों का हुआ मलेरिया जांच किस्को. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा पेशरार थाना में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान एमपीडब्ल्यू सीताराम उरांव ने आरडीके किट से सभी पुलिसकर्मियों की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी. राज्य संघ के निर्देशानुसार, एमपीडब्ल्यू सीताराम उरांव ने काला बिल्ला लगाकर इस कार्य को किया. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया से बचाव के लिए नियमित जांच आवश्यक है. इस दौरान थाना के समीप ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गयी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola