लोहरदगा में करम की रंगत, पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने नागपुरी गीतों पर किया नृत्य

Updated:
विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुटमू में करम पर्व पर छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम ने संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

लोहरदगा. ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुटमू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नागपुरी गीत ‘हाय रे हाय हमर सोना नागपुर’ समेत अन्य लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक दिखायी.

विज्ञापन

करम पर्व को लेकर विद्यालय परिसर की आकर्षक सजावट की गयी थी. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया.

प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है करम पर्व

विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने कहा कि संस्कृति जीवन का अहम हिस्सा है. करम पर्व भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्तों के साथ प्रकृति संरक्षण तथा उसके प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी लोक परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola