अनुशासन और संस्कार, लक्ष्य प्राप्ति का आधार : शशिधर लाल अग्रवाल

लोहरदगा के मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में नूतन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित, अनुशासन और संस्कारों पर दिया गया जोर।
लोहरदगा मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में बुधवार को नूतन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, प्राचार्य संजीव कुमार झा, पूर्व आचार्या मधुमिता शर्मा व शीला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर 12वीं की छात्राओं ने स्वागत गीत, सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं, अंग्रेजी सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक नाटक की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें दो मिनट में भोजन प्रतियोगिता की विजेता अंकिता कुमारी को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. प्राचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से युक्त युवाओं का निर्माण करना है. उपाध्यक्ष विनोद राय ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी. वहीं, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस अनुशासन और संस्कार ही लक्ष्य प्राप्ति का सबसे मजबूत आधार है. कार्यक्रम का संचालन कविता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन रितेश पाठक ने किया. मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










