अविराम कॉलेज में डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्वागत
अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2026 के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कॉलेज की सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल से कराया गया अवगत।
कुड़ू. टिको स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2026 के नये प्रशिक्षुओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल से परिचित कराना और उन्हें स्वाभिव्यक्ति का बेहतर अवसर प्रदान करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को कोर्स, लर्निंग आउटकम, वैल्यू एडेड कोर्स और कॉलेज की बेस्ट प्रैक्टिसेज की जानकारी दी गयी. उन्हें साइबर लाइब्रेरी, रिसोर्स सेंटर, कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, मैथ-साइंस लैब और म्यूजियम के बारे में बताया गया. साथ ही कैंपस में उपलब्ध दिव्यांग अनुकूल लिफ्ट, व्हीलचेयर, चाइल्ड एंड मदर केयर रूम, ग्रीन हाउस और वर्मी कंपोस्ट जैसी सुविधाओं व नवाचारों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षुओं को एंटी रैगिंग सेल, शिकायत निवारण सेल और कैंपस प्लेसमेंट की भी जानकारी दी गयी, इसके बाद सभी ने अपना परिचय दिया. मौके पर विभागाध्यक्ष जंगबहादुर महतो, आफताब आलम, कुंदन, ममता, पंकज, शिवशंकर, डॉ शशि, पवन सहित कई शिक्षक मौजूद थे.
आपके शहर में
भगवान जगन्नाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की
लोहरदगा. युवा कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश व जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने लोहरदगा में अमन-चैन, भाईचारा, विकास, युवाओं को रोजगार और किसानों की उन्नति की प्रार्थना की. रोहित ने कहा कि भगवान जगन्नाथ सामाजिक एकता व सद्भाव के प्रतीक हैं. उनकी रथयात्रा समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती है. इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, निश्चय वर्मा, अमित वर्मा, विशाल डुंगडुंग आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए