भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

सुखदेव भगत के साथ अष्टम | Prabhat Khabar Network

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सदस्य अष्टम उरांव ने सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात की. सांसद ने खेल विकास और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का वादा किया.

विज्ञापन

लोहरदगा: भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की सदस्य और अंडर-17 महिला टीम की पूर्व राष्ट्रीय कप्तान अष्टम उरांव ने एक खेल कार्यक्रम के दौरान लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात की. बिशुनपुर निवासी अष्टम ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने पर चर्चा

मुलाकात के दौरान झारखंड में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने, महिला टीमों को सशक्त बनाने और फुटबॉल के समग्र विकास को लेकर चर्चा हुई. अष्टम उरांव ने महिला खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी सांसद को दी. उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण, खेल मैदान, संसाधन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें- कभी मजदूरी पर निर्भर था परिवार, अब बतख-बकरी पालन से दयामनी की 94,600 रुपए की कमाई

अष्टम जैसी बेटियां झारखंड की शान : सांसद

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अष्टम उरांव जैसी बेटियां पूरे लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड की शान हैं. बिशुनपुर जैसे सुदूर क्षेत्र से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचना उनके हौसले, प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं. हाल ही में गुमला की बेटियों ने सुब्रतो कप अंडर-17 में चैंपियन बनकर राज्य का नाम रोशन किया है. महिला फुटबॉल को आगे बढ़ाने और झारखंड की महिला टीमों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे. सांसद ने अष्टम उरांव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि वे आगे भी उनके साथ खड़े रहेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola