116 छात्र-छात्राओं के बीच बांटी गयी मुफ्त साइकिल

Updated:
विज्ञापन

भंडरा के पीएम श्री बिटपी प्लस टू स्कूल में 116 छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल बांटी गई। सरकार की इस योजना से बच्चों की शिक्षा और स्कूल पहुंच आसान होगी।

विज्ञापन

भंडरा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत बुधवार को भंडरा प्रखंड के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली. पीएम श्री बिटपी प्लस टू स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के कुल 116 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रकाश टोप्पो, प्रधानाध्यापक अजय तिर्की और बीआरपी विजय लोहरा ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबियां सौंपीं. कल्याण पदाधिकारी प्रकाश टोप्पो ने बताया कि इस चरण में प्रखंड के चार विद्यालयों के पात्र बच्चों को साइकिल दी गयी है. इनमें पीएम श्री बिटपी प्लस टू विद्यालय के 88, मलंगटोली विद्यालय के 10, बड़ागाई विद्यालय के नौ और डुमरी विद्यालय के नौ विद्यार्थी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना है. इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने कहा कि साइकिल मिलने से अब दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे. इससे उनकी पढ़ाई नियमित होगी और बीच में पढ़ाई छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर में काफी कमी आयेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola