सेवा भारती का 221वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 42 लोगों की हुई जांच
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा लगातार 221वें सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों की जांच की गई।
लोहरदगा : जिला सेवा भारती की ओर से समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के तहत चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को लगातार 221वें सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया. सुबह 7:30 बजे आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, दंत चिकित्सक डॉ राजेश कुमार, सचिव संजय चौधरी और मुकेश गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्र भावना से ओतप्रोत हो गया.
आपके शहर में
शिविर में कुल 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह शिविर नियमित स्वास्थ्य जांच का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है.
जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना उद्देश्य
जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, ताकि लोग समय रहते बीमारी की पहचान कराकर उचित उपचार करा सकें. उन्होंने कहा कि गुस्सा, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक सोच तनाव के साथ कई बीमारियों को जन्म देती है.
मौके पर गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अंजलि सर्राफ, हेमंत प्रजापति, बिंदेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, बीरबल साहू, किशोर अग्रवाल, अनिल प्रजापति, राम लखन साहू, नवनीत गौर, दुर्गा सोनी, रशीदा खातून, अनूप महतो, हरि उरांव, पुष्कर अग्रवाल, कृष्ण प्रसाद, सत्य प्रकाश साहू, प्रतिमा देवी, तपेश्वर अग्रवाल, बजरंग साहू, शिमला देवी, अनीता देवी, अशोक शाह, उदय कास्यंकार, लक्ष्मी पिंगुवा, सचितानंद प्रसाद, रामकुमार प्रसाद, संध्या देवी और निशा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए