किस्को में जन्माष्टमी पर गूंजे ‘नंद घर आनंद भयो’ के जयकारे, झूले पर विराजे लड्डू गोपाल

Updated:
विज्ञापन

झूले पर विराजमान लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के किस्को प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में लड्डू गोपाल के जन्म पर भक्तों ने जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे किस्को प्रखंड में भक्ति का माहौल रहा. दिनभर उपवास के बाद मध्य रात्रि 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल का जन्म हुआ, पूरा क्षेत्र ‘नंद घर आनंद भयो’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह शिव मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया. यहां भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी. फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया था. लड्डू गोपाल को सुंदर लाल पोशाक और मुकुट पहनाकर फूलों से सजे पालकी झूले पर विराजमान किया गया. पालकी में झूलते बाल गोपाल की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

सोहर गीतों से गूंजा मंदिर परिसर

इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर भगवान के जन्म की खुशी मनायी. सोहर की मधुर ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया. पुजारी रामाधार पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करायी.

इसी तरह जोरी, जनवल, किस्को समेत अन्य गांवों में भी घरों और मंदिरों में विधिवत पूजा की गयी. कई जगहों पर अखंड कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन देर रात तक चलता रहा. ढोलक-मंजीरे की थाप पर भक्त झूमते नजर आये. इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया.

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे. कई घरों में मटकी फोड़ और बाल गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा भी निभायी गयी.

मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था. अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए उनका जन्म हुआ था. इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मौके पर पुरोहित रामाधार पांडेय, रौशन कुमार, शिवम कुमार, प्रतीक कुमार, सत्यम सौमित्रा (शिबू), प्रियरंजन राम व अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola