मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू

Updated:
विज्ञापन

धीरज प्रसाद साहु | Prabhat Khabar Network

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया है.

विज्ञापन

लोहरदगाः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और राज्य की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनहित के मुद्दों को देते थे प्राथमिकता

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और जनता के बीच अपनी सक्रिय पहचान बनायी. वे लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते थे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है.

ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के थे धनी

पूर्व सांसद ने कहा कि सुदिव्य सोनू का व्यक्तित्व सहज, मिलनसार और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था. उनके साथ बिताये समय और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा. उन्होंने कहा, "मेरा उनके साथ काफी पुराना संबंध था." राज्य ने एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.

परिजनों के प्रति जतायी संवेदना

धीरज प्रसाद साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. ईश्वर परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर से लापता हुई 7 साल की बच्ची, खेत के कुएं में मिला शव; गांव में मातम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola