लोहरदगा में अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा, 60 हजार की कटहल लकड़ी जब्त; चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त कटहल की लकड़ी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के कुड़ू में वन विभाग ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 60 हजार रुपये की कटहल की लकड़ी जब्त की है. चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए, जांच जारी है.

विज्ञापन

कुड़ू, लोहरदगा: वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर छापामारी कर थाना क्षेत्र के फुलसुरी गांव से पिकअप वाहन में लदी कटहल की लकड़ी जब्त की. वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक और कथित तस्कर पिकअप को सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गये. जब्त लकड़ी की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना अनुमति काटा गया था विशाल कटहल का पेड़

कुड़ू वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी पंकज कुमार को सूचना मिली थी कि फुलसुरी गांव में बिना अनुमति के कटहल के विशाल पेड़ को काटकर लकड़ी रांची भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में वनपाल गौतम राम, संदीप कुमार राम और क्यूआरटी की टीम ने छापामारी शुरू की.

ये भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो सिमडेगा में शोक, नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागे

छापामारी के दौरान फुलसुरी गांव की ओर से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया. वन विभाग की टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक पिकअप को तेजी से भगाने लगा. इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया. लापुर गांव से आगे चालक और कथित तस्कर पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गये.

वाहन कुड़ू लाया गया

वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन को जब्त कर कुड़ू वन कार्यालय लाया. वाहन में लदी कटहल की लकड़ी की कीमत करीब 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद लकड़ी कटाई और तस्करी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola