मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो सिमडेगा में शोक, नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमडेगा झामुमो ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है.
Jharkhand Ministers Death: झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से झामुमो सिमडेगा में शोक की लहर है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे झामुमो संगठन और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
आपके शहर में
पार्टी ने खोया समर्पित और जुझारू नेता
झामुमो के जिला अध्यक्ष अनिल कुंडलना और जिला सचिव सफीक खान ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और शक्ति देने की कामना की.
सरल व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं से था आत्मीय जुड़ाव
जिला अध्यक्ष अनिल कुंडलना ने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका व्यक्तित्व सरल और सहज था. कार्यकर्ताओं के प्रति उनका व्यवहार हमेशा आत्मीय रहा. वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और जुझारू नेता खो दिया है. संगठन के प्रति उनका योगदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रभात खबर संवाद में साझा किया था झारखंड के विकास का विजन
सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो परिवार को गहरा आघात
जिला सचिव सफीक खान ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से पूरे झामुमो परिवार को गहरा आघात पहुंचा है. सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहते थे. उनका निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है.
परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना
झामुमो नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार, परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की. नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां और उनका सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान लंबे समय तक लोगों के बीच जीवित रहेगा.
ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए