सिमडेगा के अजय एक्का बने आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नवचयनित छात्र संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आदिवासी छात्र संघ ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अजय एक्का को केंद्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूरी सूची यहां देखें।

विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, सुशील उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नये पदाधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा : आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर शनिवार को रांची के केंद्रीय धनकुड़िया करमटोली में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

बैठक के दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. मनोज उरांव को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सुमित उरांव को केंद्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रवीण कुमार मुर्मू (गिरिडीह) और सिमडेगा के अजय एक्का को केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

कई पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति

देवदर्शन उरांव को केंद्रीय कार्यकारी सचिव, मोनू लकड़ा को केंद्रीय संयुक्त सचिव, प्रकाश भगत को केंद्रीय कार्यकारी उप सचिव सह मीडिया प्रभारी तथा आकाश दीप उरांव को केंद्रीय कार्यकारी उप मीडिया प्रभारी बनाया गया. प्रिवृत नाग और लक्ष्मण उरांव को केंद्रीय कार्यकारी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि नयी समिति छात्र संघ से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेगी. संगठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार, भाषा-संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह संयोजक जलेश्वर भगत, देवदर्शन उरांव, मनोज उरांव, प्रिवृत नाग, लक्ष्मण उरांव, आकाशदीप उरांव, प्रकाश भगत, अजय एक्का, नवीन कुमार मुर्मू, मोनू लकड़ा, रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव, सिमडेगा जिला अध्यक्ष रोशन डुंगडुंग, बोकारो जिला अध्यक्ष रविशन मुर्मू, गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola