सिमडेगा: केरल में सिमडेगा के मजदूर की मौत, शव लाने में फंसा पेंच, डीसी ने लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

केरल में सिमडेगा के युवक महावीर मांझी की मौत के बाद परिजनों ने शव घर लाने की गुहार लगाई है। डीसी कंचन सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

डुमरडीह (सिमडेगा).  सिमडेगा प्रखंड के डुमरडीह, पोस्ट टैंसेरा निवासी 24 वर्षीय महावीर मांझी की केरल में शुक्रवार रात करीब 3 बजे आकस्मिक मौत हो गयी. महावीर रोजगार के सिलसिले में केरल गया था और वहीं काम कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शव को घर लाने में समस्या

युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने शव को पैतृक गांव लाने के लिए संबंधित मालिक से संपर्क किया. परिजनों का आरोप है कि शव को सिमडेगा भेजने में सहयोग नहीं किया जा रहा था. इससे परिवार के सामने शव को घर लाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी.

डीसी ने लिया मामले का संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने संज्ञान लिया है. डीसी के निर्देश के बाद महावीर मांझी के शव को केरल से सिमडेगा लाने के लिए आवश्यक पहल शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की ओर से शव को जल्द से जल्द पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात को गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

महावीर मांझी की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने जिला प्रशासन से जल्द आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और शव को पैतृक गांव लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola