सिमडेगा : बांसजोर में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
बांसजोर के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते।
जलडेगा (सिमडेगा). बांसजोर स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेलो झारखंड खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पौल तोपनो ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता की शुरुआत करायी. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन में स्वस्थ रहने के साथ-साथ बेहतर भविष्य बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
आपके शहर में
17 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा
प्रखंड संसाधन केंद्र बांसजोर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से 17 वर्ष तक के बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान बीपीओ बांसजोर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: बानो पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, गुमला कोर्ट में किया पेश
विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि सामरोम पौल तोपनो ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान खिलाड़ियों को आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए