बोलबा : मालसाड़ा खंडानिशान में जन्माष्टमी पूजन और अखंड हरिकीर्तन शुरू, भक्तिमय माहौल
कलश उठाते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बोलबा के मालसाड़ा खंडानिशान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अखंड हरिकीर्तन और नामयज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ।
बोलबा (सिमडेगा). बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा खंडानिशान में शुक्रवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन और अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ. आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम की शुरुआत बाइल धोवा नदी से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा से हुई. कलश यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. श्रद्धालुओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलश स्थापित किया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गयी और हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों के बीच अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ.
आपके शहर में
दिया भक्ति और भाईचारे का संदेश
कार्यक्रम में महंत उमाकांत जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही. उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों का उल्लेख करते हुए लोगों से प्रेम, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.
ये भी पढ़ें: बानो पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, गुमला कोर्ट में किया पेश
ग्रामीणों की भागीदारी से आयोजन
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ललन रौतिया, उपाध्यक्ष जगरनाथ रौतिया, सचिव रविंद्र रौतिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र रौतिया समेत पारसनाथ रौतिया, विक्रम रौतिया, मनोज रौतिया, केसरी रौतिया, गोवर्धन रौतिया और नीलांबर महतो सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन का समापन 5 सितंबर को नामयज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा : बांसजोर में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए