बानो पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, गुमला कोर्ट में किया पेश
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के बानो थाना पुलिस ने एनआइ एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर गुमला न्यायालय में पेश किया है।
बानो (सिमडेगा). न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के आधार पर बानो थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया है. वह मयंगसोर निवासी अघनु सिंह का पुत्र है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी.
आपके शहर में
वारंट जारी होने के बाद से फरार
जानकारी के अनुसार, न्यायिक दंडाधिकारी, गुमला के न्यायालय से राजकिशोर सिंह के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद संख्या सीओएम-538/2025 में अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था.
जांच से पुलिस को मिली जानकारी
पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर 3 सितंबर को राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद 4 सितंबर को गिरफ्तार अभियुक्त को गुमला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा: केरल में सिमडेगा के मजदूर की मौत, शव लाने में फंसा पेंच, डीसी ने लिया संज्ञान
विशेष अभियान आगे भी जारी
सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए