झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और जुझारू नेता को खो दिया: विधायक भूषण बाड़ा

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शोक व्यक्त किया और इसे राज्य के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया है.

विज्ञापन

सिमडेगाः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से सिमडेगा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

असमय निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ जनता की सेवा की. उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, जुझारू नेता और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है.

ये भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो सिमडेगा में शोक, नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा

विकास और शिक्षा के क्षेत्र में निभायी जिम्मेदारी

भूषण बाड़ा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए सुदिव्य कुमार सोनू ने राज्य के विकास, शिक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया. उनके अचानक निधन से पार्टी, सरकार और प्रदेश की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है.

दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार परिजनों के साथ

विधायक ने दिवंगत मंत्री के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. भूषण बाड़ा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी भावना लंबे समय तक लोगों के बीच याद की जाती रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola