डायट चीरी में जिला स्तरीय सम्मान समारोह, किस्को के नौ शिक्षक सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक को समान्नित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के डायट चीरी में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में किस्को प्रखंड के 9 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन

जिले के 45 शिक्षकों को मिला सम्मान, नवाचारी शिक्षा, शिक्षण सामग्री व निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शैक्षणिक योगदान सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में जिले के 45 शिक्षकों के साथ किस्को प्रखंड के नौ चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मान

सम्मान समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेठहठ, किस्को के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव को नवाचारी विचार के लिए सम्मानित किया गया. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोचा के प्रधानाध्यापक कबिरुद्दीन अंसारी को श्रव्य-दृश्य शिक्षण सामग्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा सुकरा उरांव, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंगलापाट को निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला.

इसके अलावा अन्य शिक्षकों को प्रश्न पत्र निर्माण, परीक्षा परिणाम आधारित उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय की शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों को प्रेरित करने तथा विद्यालय में सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

सातवीं बार जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर जतायी खुशी

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेठहठ के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के लिए है.

उन्होंने बताया कि सेवाकाल में उन्हें दो बार प्रखंड स्तर, छह बार जिला स्तर और दो बार राज्य स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है. शिक्षक दिवस के अवसर पर मिला यह सातवां जिला स्तरीय सम्मान उनके लिए विशेष है. उन्होंने कहा कि आगे भी नवाचारी शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola