ऐतिहासिक रथयात्रा आज, बिड़ला मंदिर से मौसीबाड़ी प्रस्थान करेंगे महाप्रभु

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुड़ू में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा आज बिड़ला मंदिर से मौसीबाड़ी तक निकाली जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और मेले की रौनक के साथ भक्त होंगे शामिल।

विज्ञापन

कुड़ू़ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र गुरुवार को बिड़ला मंदिर बाजारटांड़ से रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी (बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर) प्रस्थान करेंगे. बुधवार को पुरोहित जमुना पाठक के नेतृत्व में महाप्रभु के विग्रहों का पावन नेत्रदान और श्रृंगार अनुष्ठान संपन्न हुआ. कुड़ू की ऐतिहासिक रथयात्रा में चंदवा, कैरो, चान्हो, किस्को, मांडर सहित कई प्रखंडों से श्रद्धालु आते हैं, जो शाम को रथ खींचकर मौसीबाड़ी पहुंचायेंगे.

विज्ञापन

47 साल का गौरवशाली इतिहास

कुड़ू में 47 वर्ष पूर्व पालकी यात्रा से इसकी शुरुआत हुई थी. वर्ष 1982-83 से रामधन लोहरा ने रथ का निर्माण शुरू किया. उनके बाद गोली गांव के संजय विश्वकर्मा और अब वीरेंद्र महतो नि:शुल्क रथ बना रहे हैं. वीरेंद्र पिछले 20 वर्षों से केवल लकड़ी लेकर बाकी सामग्री अपने पास से लगाते हुए नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं. मंगलवार से शुरू हुआ रथ निर्माण बुधवार शाम तक पूरा हो गया.

सुबह 8 बजे से दर्शन, शाम 6 बजे चलेगी रथयात्रा

पुरोहित जमुना पाठक ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा व महाआरती होगी. सुबह आठ बजे आम दर्शनार्थियों के लिए कपाट खोल दिये जायेंगे. इसके बाद शाम छह बजे बिड़ला मंदिर से भव्य रथयात्रा शुरू होगी, जिसे खींचकर भक्त बस स्टैंड तक लायेंगे.

आकर्षक मेला और चाक-चौबंद सुरक्षा

बाजारटांड़ में भव्य मेला सजेगा, जहां मिठाई, पकवान व फलों की दुकानें लगेंगी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बिड़ला मंदिर, मेला परिसर व चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. नाबालिगों और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक न दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola