ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना करम पर्व
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में मना करम पर्व. कुडूख भाषा में प्रार्थना गायन और छात्र-छात्राओं के गीत-नृत्य ने समां बांधा. प्रकृति और संस्कृति से जुड़े पर्व का उत्सव.
लोहरदगाः ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में छात्रों और शिक्षकों ने करम पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत करम डाली की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद आदिवासी समाज में प्रचलित कुडूख भाषा में प्रार्थना गायन किया गया.
प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है करम पर्व
विद्यालय के एसके झा ने करम पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है. हमें अपनी प्रकृति और संस्कृति को मजबूत रखना है. तभी सभी का कल्याण और जीवन का अस्तित्व बचाया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- Lohardaga: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट
पारंपरिक कहानी और करम गीत की प्रस्तुति
शिक्षक रामचंद्र गिरि ने करम पर्व मनाने की पारंपरिक कहानी सुनाई. इसके साथ ही उन्होंने कुडूख भाषा में करम गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को पर्व के महत्व की जानकारी दी.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर करम पर्व के रंग में रंग गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए