सफाई कर्मियों को 3 माह से नहीं मिला वेतन, 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा सफाई कर्मियों का 3 महीने से वेतन बकाया है. मांगों पर सुनवाई न होने पर 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह शुरू होगा. जानें पूरी खबर.
लोहरदगाः नगर परिषद लोहरदगा के हड़ताली सफाई कर्मियों ने तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सांसद सुखदेव भगत को मांग-पत्र और श्वेत-पत्र सौंपा. कर्मियों ने श्री श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी पर वेतन भुगतान में टालमटोल करने का आरोप लगाया. मामले के समाधान को लेकर करमा पर्व के बाद वार्ता करने का निर्णय लिया गया.
चार माह का वेतन बकाया होने की जताई आशंका
जिला अध्यक्ष महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आपात बैठक में जिला सचिव फूलदेव कुजूर ने कहा कि 22 सितंबर हो चुका है और आठ दिन बाद कर्मियों का चार माह का वेतन बकाया हो जाएगा. उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक महासंघ को कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें- पांडू का सब्जी मार्केट कीचड़ में तब्दील, दुकानदार और ग्राहक परेशान
24 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 24 सितंबर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह शुरू किया जायेगा. इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर जेल भरो अभियान चलाने की चेतावनी दी गई. महासंघ ने कहा कि आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन जिम्मेदार होगा. मांग-पत्र सौंपने के दौरान नगर परिषद के चालक, सह चालक और सफाई कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए