लोहरदगा : सनकी बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार 

Updated:
विज्ञापन
Lohardaga News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Lohardaga News: भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. सनकी बेटे ने कुदाल से पिता और पत्नी की हत्या कर दी, जबकि तीन साल की बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट 

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई. यहां पारिवारिक विवाद में सनकी बेटे संदीप उरांव 35 वर्ष ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, जबकि अपनी 3 साल की मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

मौके पर ही पिता और पत्नी की हुई मौत

मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60 वर्ष) और उनकी पुत्रवधू सुजीता उरांव (27 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय रियांशी को भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने खून से लथपथ हालत में अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. 

गंभीर हालत में बच्ची को किया गया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. आरोपी 35वर्षीय संदीप उरांव  को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola