इंटक के पदाधिकारियों ने विभिन्न माइंसों का किया दौरा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 24 May 2026 9:40 PM

विज्ञापन

इंटक के पदाधिकारियों ने विभिन्न माइंसों का किया दौरा

विज्ञापन

लोहरदगा. छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) आगामी 30 मई को किस्को प्रखंड में वार्षिक महाधिवेशन आयोजित करने जा रहा है. इसकी तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने पाखर सहित विभिन्न माइंसों का दौरा किया और मजदूरों को कार्यक्रम की जानकारी दी. अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि संगठन मजदूरों, श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाता है. महाधिवेशन में संगठन की नीतियों, मजदूर हितों और भविष्य की रणनीतियों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जायेंगे. रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण जैसे मुद्दों पर व्यापक संघर्ष की आवश्यकता बतायी गयी.

श्रमिक एकजुट होकर अधिवेशन को सफल बनायें

इस महाधिवेशन में अनेक राज्यों से इंटक यूनियन के पदाधिकारी, झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे. हजारों मजदूरों की भागीदारी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने कहा कि इंटक का इतिहास हमेशा मजदूर हितों की रक्षा और उनकी आवाज़ बुलंद करने का रहा है. आज आवश्यकता है कि सभी श्रमिक एकजुट होकर इस अधिवेशन को सफल बनायें. इस मौके पर उपाध्यक्ष इकरामुल अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, रौनक़ इक़बाल, ज़फ़र इमाम, हदिस अंसारी, खुदी मांझी, बबलू मुंडा, चमन सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola