15 मातृशक्ति प्रशिक्षण के लिए चतरा गयीं
15 मातृशक्ति प्रशिक्षण के लिए चतरा गयीं
लोहरदगा .चचतरा ज़िले में आयोजित सात दिवसीय प्रांतीय दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण शिविर में लोहरदगा ज़िले से 15 माताएं और बहनें वार्ड पार्षद संगीता कुमारी के नेतृत्व में बस द्वारा भेजी गयीं. बस बरवा टोली दुर्गा मंदिर के पास लगायी गयी थी, जहां उन्हें विदा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद धार्मिक न्यास सदस्य ब्रह्मचर्य स्वामी कृष्ण चैतन्य जी, संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, नगर सह संयोजक अनुभव कांस्यकर, अखाड़ा प्रमुख रवि साहू, शुभम अग्रवाल, रोहित कुमार लोहरा, अजय कुमार साहा, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर समेत अनेक सनातन भाई-बहन उपस्थित रहे. यह प्रशिक्षण शिविर वर्ष में एक बार झारखंड के किसी एक ज़िले में आयोजित होता है, जिसमें प्रत्येक ज़िले से मातृशक्ति भाग लेती है. सात दिनों तक प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य आत्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और सनातन धर्म की अक्षुण्यता को बनाये रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










