सुबह छह बजे शुरू हो गयी मतदान की प्रक्रिया

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र का कन्नीलाल प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 289 पर सुबह छह बजे मतदान कर्मी पुरी मुस्तैदी के साथ अपने काम में लग जाते हैं. नगर परिषद के कर्मी रमेश साहू जो हेल्फ डेस्क के इंचार्ज हैं वे मतदान कर्मियों की पूरी मदद कर रहे हैं. इसी बीच पोलिंग एजेंट नितेश […]
लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र का कन्नीलाल प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 289 पर सुबह छह बजे मतदान कर्मी पुरी मुस्तैदी के साथ अपने काम में लग जाते हैं. नगर परिषद के कर्मी रमेश साहू जो हेल्फ डेस्क के इंचार्ज हैं वे मतदान कर्मियों की पूरी मदद कर रहे हैं. इसी बीच पोलिंग एजेंट नितेश और संजय पहुंचते हैं उनकी उपस्थिति में मॉक पोल होता है.
इसी बीच मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो जाती है. हमेशा की तरह पहला वोटर पहला वोट डालने पहुंचता है. प्रक्रिया शुरू होती है इसी बीच लोहरदगा के प्रसिद्ध व्यवसायी हनुमान प्रसाद राजगढ़ीया पहुंचते हैं वे बताते हैं कि 65 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी कन्नीलाल विद्यालय से पढ़ाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




