लोहरदगा : खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन

जंगली हाथी ( Image – Canva)

Lohardaga News: लोहरदगा में जंगली हाथी के हमले में खेत में काम कर रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदाल टंगरा टोली गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार भंडरा प्रखंड के बेदाल टंगरा टोली निवासी प्रतिमा उराइन 35 वर्ष अपने पति कृष्णा उरांव और दो बच्चों के साथ खेत में कृषि कार्य कर रही थी. इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी खेत की ओर पहुंच गया. हाथी को देखकर परिवार और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. 

बच्चे को छोड़ महिला को हाथी ने बनाया निशाना

अफरा – तफरी के बीच महिला का एक बच्चा खेत में ही गिर गया. हाथी ने बच्चे या अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और प्रतिमा उराइन को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें बुरी तरह रौंद डाला. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी महिला को बचा नहीं सके.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

इलाके में बढ़ी हाथियों की गतिविधि से ग्रामीणों में डर

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोग भय के साये में जीने को मजबूर है. खेतों में काम करने और गांव से बाहर निकलने में भी लोग डर महसूस कर रहे है.

वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि हाथी फिलहाल उसी इलाके में मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में और अधिक भय बना हुआ है. वहीं, ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे है.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola