चटकपुर में 29 सितंबर से शुरू होगी ईनामी फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 21 हजार
फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी : प्रभात खबर
चटकपुर में महात्मा गांधी फुटबॉल क्लब की ओर से 29 सितंबर से ईनामी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो रही है. इसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को होगा. प्रतियोगिता में शानदार पुरस्कार रखे गए हैं.
कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
आपके शहर में
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में महात्मा गांधी फुटबॉल क्लब चटकपुर की बैठक असीम टोप्पो की अध्यक्षता में खेल मैदान चटकपुर में संपन्न हुई. बैठक में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले ईनामी फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
आयोजन समिति का किया गया गठन
बैठक में सर्वसम्मति से प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष कपिल एक्का, सचिव नागेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष मंगल उरांव व मुख्य संयोजक असीम टोप्पो तथा अन्य शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच बांटे छाते
29 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
बैठक के बाद आयोजन समिति के मुख्य संयोजक असीम टोप्पो ने बताया कि तीन दिवसीय ईनामी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को किया जायेगा व समापन गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को किया जायेगा.
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नगद व एक खस्सी, द्वितीय पुरस्कार 16 हजार रुपये नगद व एक खस्सी, तृतीय पुरस्कार नौ हजार रुपये नगद व एक खस्सी तथा चतुर्थ पुरस्कार नौ हजार रुपये नगद व एक खस्सी दिया जायेगा.
इसके अलावा फाइनल ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर व उभरता हुआ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा. बैठक में कई लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में घर का ताला तोड़कर चोरी, सोने की चेन-अंगूठी और 10 हजार नकद ले उड़े चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए