कोडरमा में घर का ताला तोड़कर चोरी, सोने की चेन-अंगूठी और 10 हजार नकद ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान : प्रभात खबर

डोमचांच में चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी, गहने और बर्तन चुरा लिए. गृहस्वामिनी के बेटी के घर से लौटने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

डोमचांच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के सरोनिया में मंगलवार रात एक घर चोरी का शिकार हुआ. चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान उड़ा लिया.

सुदामा देवी, पति स्व. शंकर चौधरी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपनी बेटी के घर पीहरा गयी थी. बुधवार की सुबह जब वह वापस घर पहुंचीं और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं, तो देखा कि घर का अंदर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर का बिखरा सामान और टूटा ताला देखकर सुदामा देवी सदमे में आ गईं. वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी लुट जाने का ख्याल आते ही उनका दिल दहल गया.

चोरी हुए सामान का विवरण: सोने की चेन, अंगूठी, करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ घरेलू बर्तन

जांच करने पर पता चला कि चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ घरेलू बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अज्ञात चोरों की तलाश शुरू

घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: JLKM नेता पनेश्वर कुमार महतो लापता, रात 10 बजे से नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola