नियमों की अनदेखी पर कोडरमा में तीन कृषि चारा केंद्र निलंबित, जांच में खंगाला गया स्टॉक और बिक्री रजिस्टर

Updated:
विज्ञापन

कृषि पदाधिकारी निरीक्षण करते हुए : प्रभात खबर

कोडरमा जिले में कृषि विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन कृषि चारा केंद्रों पर कार्रवाई की गई है. मां गायत्री बीज भंडार, मनोज खाद भंडार और पंडित इंटरप्राइजेज को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई किसानों की शिकायतों के बाद हुई है.

विज्ञापन

कोडरमा: जिले में कृषि विभाग के नियमों की अनदेखी कर संचालित किये जा रहे तीन कृषि चारा केंद्रों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें सतगावां प्रखंड के मां गायत्री बीज भंडार, कोडरमा के मनोज खाद भंडार और कांको के पंडित इंटरप्राइजेज शामिल हैं. कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार स्वांसी ने मंगलवार को झुमरी तिलैया के रजगड़िया रोड स्थित विभिन्न कृषि चारा केंद्रों का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टॉक, सेल रजिस्टर और इपोस मशीन की जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों के स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर और इपोस मशीन की जांच की. यह कार्रवाई किसानों द्वारा यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत के बाद की गयी.

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एक बोरी यूरिया की निर्धारित कीमत 266.50 रुपये है. जांच के दौरान फिलहाल निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लिये जाने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है.

अधिक कीमत लेने पर रद्द होगा लाइसेंस

उन्होंने कृषि चारा केंद्र संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने का ठोस प्रमाण मिलने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि कृषि केंद्रों की जांच का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बारिश में स्कूल की अधूरी छत ढही, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola