चढ़ाई पर अटका काफिला, दूसरी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे सरयू राय
चढ़ाई पर अटका काफिला, दूसरी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे सरयू राय
कुड़ू. गंगा दामोदर महोत्सव में शामिल होने जा रहे विधायक सह संरक्षक सरयू राय का काफिला बहेरा माडर के समीप खड़ी चढ़ाई पर अटक गया. इस दौरान विधायक की इनोवा कार समेत तीन वाहनों से धुआं निकलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि सरयू राय दोपहर 12 बजे बहेरा माडर पहुंचे थे. वहां से आगे बढ़ते ही खड़ी चढ़ाई पर उनकी कार पीछे खिसकने लगी. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गाड़ी के पीछे ओंट लगाया और विधायक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद सरयू राय काफिले की दूसरी कार में सवार होकर दोपहर 12:30 बजे चूल्हापानी गांव पहुंचे. वहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया, इसके बाद वे करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर तीनों खराब वाहनों को सड़क के किनारे किया, इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका. सलगी मुखिया ने राज्यपाल का किया स्वागत
कुड़ू़ गंगा दामोदर महोत्सव के मौके पर चूल्हापानी गांव पहुंचे महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का स्वागत सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने पौधा भेंट कर किया. मौके पर सलगी पंचायत के विकास व दामोदर नद के उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग मुखिया ने राज्यपाल से की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










