गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह चरम पर : सचिन कुमार साहू

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 25 May 2026 9:44 PM

विज्ञापन

गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह चरम पर : सचिन कुमार साहू

विज्ञापन

लोहरदगा: जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज मंगलवार को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है. आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.वहीं श्रद्धालुओं में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. सचिन कुमार साहू ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि सनातन संस्कृति,आस्था और सामाजिक एकता का महापर्व है.उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों,पंचायतों और गांवों से सनातन धर्मावलंबियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा भारतीय सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है, जो श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है.इस अवसर पर आयोजित भव्य गंगा आरती, दीपोत्सव,भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे.सचिन कुमार साहू ने कहा कि हम सभी सनातन प्रेमियों का यह कर्तव्य है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को मजबूती प्रदान करें.यह आयोजन समाज में भाईचारा,धर्म और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा.जिले के हर कोने से लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें.इधर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा लगातार बैठक कर सुरक्षा,साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है.गंगा दशहरा को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है.श्रद्धालु कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola