न बिजली कनेक्शन है, न साफ-सफाई की व्यवस्था
Updated at : 13 Feb 2019 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन ऊंची दुकान फीकी पकवान साबित हो रहा है. कार्यालय भवन का उद्घाटन 24 जनवरी को बड़े तामझाम के साथ केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने किया था. मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. लेकिन साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में […]
विज्ञापन
लोहरदगा : भंडरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन ऊंची दुकान फीकी पकवान साबित हो रहा है. कार्यालय भवन का उद्घाटन 24 जनवरी को बड़े तामझाम के साथ केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने किया था. मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. लेकिन साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं है.
इस कार्य के ठेकेदार भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम हैं. नतीजन एक माह गुजर जाने के बावजूद अभी तक नये भवन में कोई भी कार्यालय स्थानांतरित नहीं हुआ है. नये भवन में कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने का एक और कारण यह है कि यहां किसी भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं है.
पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि नये भवन में कोई भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं है. नो नेटवर्क जोन भवन में काम करना संभव नहीं बताया जा रहा है. भवन उद्घाटन के 15 दिन बाद भी अभी तक नया भवन में बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है. प्रखंड कार्यालय के कर्मियों के अनुसार बगैर बिजली कनेक्शन के भवन में काम करना संभव नहीं है.
दो तल्ला भवन के साफ सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है. नवनिर्मित भवन के सभी शौचालय गंदे हैं. भवन की सफाई के लिए सफाई कर्मी भी नहीं रखे गये हैं. नये भवन में पानी की भी समस्या है. तमाम समस्याओं के कारण प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी नये भवन में कार्यालय नहीं चला कर पुराने भवन में ही चला रहे हैं.
लोगों का कहना है कि सरकार करोड़ों रुपये लगाकर भवन का निर्माण करायी है तो उसमें नये कार्यालय अविलंब शिफ्ट किया जाना चाहिए. यदि बिजली पानी की व्यवस्था नहीं है तो उसके लिए दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बगैर बिजली पानी की व्यवस्था किये भवन का उदघाटन होना भी संदेश उत्पन्न करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




