पर्यावरण जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:53 PM

विज्ञापन

पर्यावरण जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड कार्यालय में आगामी एक जून को प्रस्तावित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस जनसुनवाई को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में उपायुक्त लातेहार को आवेदन सौंपने के अलावा गत 25 मई को हराफू मोड़ के समीप एनएच-22 को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जनसुनवाई रद्द नहीं की गयी, तो एक जून को बालूमाथ अंचल कार्यालय परिसर में गेरेंजा, भैंसादोन, पिंडरकॉम, मारंगलोईया और विशनपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों लोग एकत्र होकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. मां दुर्जागीन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र में स्थित प्राचीन माता दुर्जागीन मंदिर में मां दुर्जागीन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. महोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. प्रात: आठ बजे माता दुर्जागीन की विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं से सजाया गया था. शाम छह बजे आयोजित भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय एवं बाहर से आये हुए कलाकारों ने भजन-कीर्तन तथा देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी जो श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति, स्थानीय श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola