तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है : संदीप कुमार

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:41 PM

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है : संदीप कुमार

विज्ञापन

लातेहार ़ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त संदीप कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कैंसर, हृदय रोग व फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई असाध्य रोगों का प्रमुख कारण बनता है. उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी देगा. साथ ही लोगों को तंबाकू छोड़ने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह विशेष जागरूकता अभियान 26 मई से 26 जून तक एक महीने तक चलाया जायेगा. इस दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी सैयद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेत कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. नवपदस्थ एसडीओ से मिला प्रजापति समाज का प्रतिनिधिमंडल

लातेहार. कुम्हार प्रजापति समाज के प्रखंड अध्यक्ष सह पत्रकार संजय प्रजापति एवं समाज के महासचिव पप्पू प्रजापति ने शुक्रवार को नवपदस्थ अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुमार को शॉल ओढ़ाकर शुभकामना दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान जिले में सामाजिक गतिविधियों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नवपदस्थ एसडीओ के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों का बेहतर संचालन होगा तथा आम लोगों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलेगा. मौके पर संजय प्रजापति ने कहा कि समाज हमेशा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक विकास एवं जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola