सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेवारी : सांसद

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:39 PM

विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेवारी : सांसद

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई. इसमें पूर्व की बैठक के निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गयी. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें : मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी विभागों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया. सांसद ने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया. उपायुक्त संदीप कुमार ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में मिले सुझावों और निर्देशों के अनुरूप सभी विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी. सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा : बैठक के दौरान सड़क निर्माण, सुचारू विद्युत आपूर्ति, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस उच्चस्तरीय बैठक में विधायक प्रकाश राम, विधायक रामचंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप निदेशक (पीटीआर दक्षिणी) कुमार आशीष, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola