सड़क जाम करने पर सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:49 PM

विज्ञापन

सड़क जाम करने पर सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

लातेहार ़ कोल डस्ट से परेशान ग्रामीणों द्वारा हेरहंज प्रखंड के नवादा में कोयला लदे हाइवा के परिवहन रोके जाने पर सात नामजद समेत 20 लोगों पर कंपनी द्वारा एफआइआर दर्ज कराया गया है. डीवीसी की तुबेद कोल माइंस के माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग कार्य करा रही सहयोगी कंपनी के ट्रांसपोर्ट प्रबंधक श्यामल चक्रवर्ती ने हेरहंज थाना में लिखित आवेदन देकर सात नामजद समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के आधार पर हेरहंज थाना में प्राथमिकी स. 16/2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा115(2), 127(2), 304(2), 308(5) के तहत दर्ज कर ली गयी है. कंपनी के ट्रांसपोर्ट प्रबंधक श्यामल चक्रवर्ती द्वारा थाना को दिये गये आवेदन में कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा कोयला लदे हाइवा वाहनों को जबरदस्ती रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग करने की बात कही गयी है. वाहन चालकों के पास पैसा नहीं रहने की स्थिति में मारपीट भी किये जाने और सड़क को जाम कर दिये जाने तथा जाम हटाने का आग्रह करने पर गाड़ी में आग लगाकर जला देने और जान से मार देने का आरोप कंपनी ने लगाया है. इस मामले में दिलीप जायसवाल, अजीत जायसवाल, चंदन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, गोलू जायसवाल, विजय जायसवाल, सोनू जायसवाल (नवादा, हेरहंज) के अलावा 10-15 अजात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola