शिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह की तैयारी शुरू

Updated at : 19 Feb 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह की तैयारी शुरू

प्रखंड के पहाड़ी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि केअवसर पर होने वाली शिव विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरे शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

तसवीर-19 लेट-3 पहाड़ी शिव मंदिर बरवाडीह. प्रखंड के पहाड़ी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि केअवसर पर होने वाली शिव विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरे शुरू हो गयी है. इसे लेकर मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है. वही मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पहाड़ी शिव मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंदिर पूजा कमेटी की एक बैठक हुई. जिसमें 24 फरवरी को शाम की हनुमंत पूजा शुरू की जायेगी. दूसरे दिन 25 फरवरी की सुबह से पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन पाठ होगा. जबकि 26 फरवरी को सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना व भगवान बोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रात्रि में मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात निकाली जायेगी, जो नगर भ्रमण के बाद देर रात्रि मंदिर परिसर पहुंचेगी. इसके बाद रात्रि में शिव विवाह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा, बल्लू मिश्रा, निरंजन सिंह, राकेश कुमार सिंह, लव कुमार, बबलू सेठ,अरुण कुमार, मुरारी लाल,अनूप अग्रवाल, गौतम पेटेंडी, विवेक कुमार, यशराज, गोलू कुमार व बिट्टू कुमार सहित कई लोग सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola