सरस्वती विद्या मंदिर में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

सरस्वती विद्या मंदिर में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

विज्ञापन

लातेहार. धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुखों की बैठक रविवार को संपन्न हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव उपस्थित थे. बैठक में संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और सामाजिक रूप से उपयोगी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. मुख्य रूप से भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन मंथन हुआ, जिसे वक्ताओं ने अत्यंत लाभप्रद बताया. इस दौरान विभिन्न संकुलों के प्रमुखों ने अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और आगामी कार्य योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की. मंच से संयोजकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. मौके पर प्रदेश मंत्री डॉ बृजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय समेत प्रदेश के कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद थे. घर के आंगन में लगी बाइक की चोरी

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव के करमाही टोला निवासी कपिल कुमार पिता विनोद राम के घर के आंगन में लगी एक बाइक (जेएच19एफ-5506) की चोरी चोरों ने कर ली है. इस संबंध में कपिल कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि पिछले सात मई की शाम करीब सात बजे वे बाजार से लौट कर अपनी बाइक को घर के आंगन में खड़ा किया था. रात करीब 10 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सो गये. सुबह जब जगे तो पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है. इसके बाद उन्होंने शोर किया तो पड़ोस के लोगाें ने उनके घर का दरवाजा बाहर से खोला. जब वे घर से बाहर निकले तो पाया कि उनकी बाइक घर के आंगन में नहीं है. इसके बाद उन्होंने बाइक की काफी खोजबीन की. लेकिन बाइक नहीं मिली. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola