ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह संपन्न, बच्चों ने रोपा लगाया, लगाए सब्जी स्टॉल

Updated:
विज्ञापन

सब्जी स्टॉल में मौजूद बच्चे

ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह संपन्न हुआ। बच्चों ने धान का रोपा लगाकर और सब्जी स्टॉल लगाकर खेती और किसानों के महत्व को समझा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा : बच्चों में कृषि समझ और किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने को लेकर ग्रीनफील्ड एकेडमी जूनियर परिसर में शनिवार को किसान सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया. इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने में बढ़-चढ़कर भाग लिया. खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न गतिविधि कर कृषि के महत्व का संदेश दिया. समारोह के दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में धान का रोपा लगाया. खेती की पारंपरिक प्रक्रिया को समझा. साथ ही कृषि आधारित रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर खेती का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा ताजा सब्जियों के स्टॉल भी लगाए गए. बच्चों ने विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया. अन्य बच्चों ने स्टाल में खरीदारी भी की. सब्जी के पोषण, उपयोगिता तथा खेती की जानकारी भी समझी. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि कृषि केवल रोजगार का साधन ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेती, प्रकृति और किसानों के प्रति संवेदनशील बनाना है. कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी आकर्षक लग रहे थे. समारोह में शिक्षिकाएं व अभिभावक भी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola