Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

लातेहार में एसएसबी की 32वीं बटालियन ने ग्रामीण युवाओं के लिए 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जानें इस पहल की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

लातेहार: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में हुआ. मौके पर कमांडेंट ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के लोगों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम संचालित किया जाता है. इसके तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने के साथ आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाता है.

यह भी पढ़ें : Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

20 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण में सदर प्रखंड के हुरवा, उदयपुरा, जंगोटांड़, सेमरियाटांड़, तुपु खुर्द, धनकारा और कोटाम समेत आसपास के क्षेत्रों से आये 20 प्रतिभागी शामिल हैं. कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जालिम खुर्द पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, उपमुखिया धनलाल उरांव के अलावा एसएसबी के अधिकारी, कार्मिक और प्रशिक्षक मौजूद रहे.

सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवाओं के लिए उपयोगी, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी पहल बताया.

यह भी पढ़ें : Palamu News: 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस स्थगित, SIR कार्य को प्राथमिकता, शनिवार को नहीं लगेंगे शिविर

सुरक्षित ड्राइविंग की दी जायेगी जानकारी

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियम एवं कानून, वाहन की बुनियादी जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक, रक्षात्मक ड्राइविंग, वाहन रखरखाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और नैतिकता से संबंधित जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola