Latehar News: हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; मिठाई दुकानों पर भी रही चहल-पहल
राखी दिखाता भाई | Prabhat Khabar Network
लातेहार में रक्षा बंधन का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। मिठाई की जमकर बिक्री हुई।
लातेहार: जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया. पर्व को लेकर सुबह से ही भाई-बहनों में खासा उत्साह देखा गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की. वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिया.
आपके शहर में
रक्षाबंधन को लेकर अहले सुबह भाई-बहनों ने स्नान किया. इसके बाद स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद बहनों ने घर में भाइयों को राखी बांधी. पूरे दिन घरों में उत्सव का माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें : Latehar News: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी घायल, गंभीर हालत में RIMS रेफर
सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में भीड़
सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने नजदीकी जलाशयों में स्नान किया. इसके बाद शहर के बाजारटांड़ शिव मंदिर, बिजली ऑफिस शिव मंदिर, डुरूआ शिव मंदिर और सोमेश्वर शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया.
सावन पूर्णिमा के अवसर पर देर रात शहर के विभिन्न मंदिरों में झूलन का आयोजन किया गया. इसे लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जुबली रोड स्थित संकट मोचन मंदिर और मेन रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी विशेष पूजा-अनुष्ठान हुआ.
यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम
मिठाई की खूब हुई बिक्री
रक्षाबंधन को लेकर जिला मुख्यालय में मिठाई की भी जमकर बिक्री हुई. शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों और होटलों में पर्व को देखते हुए कई तरह की मिठाइयां तैयार की गयी थीं. गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही.
मिठाई दुकानदारों के अनुसार बेसन के लड्डू की सबसे अधिक मांग रही. कई दुकानों में दोपहर तक मिठाइयां समाप्त हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए