Latehar News: तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बालूमाथ में 1.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद
गिरफ्तार लोग व जानकारी देती पुलिस. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बालूमाथ में पुलिस ने तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बालूमाथ,लातेहार: स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 1.3 किलो अफीम बरामद की है. दोनों के खिलाफ बालूमाथ थाना कांड संख्या 101/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची से दो व्यक्ति बैग में अफीम लेकर बस बदल-बदलकर चतरा की ओर जाने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने बालूमाथ के मुरपा मोड़ के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें : Latehar News: बारियातू थाना परिसर के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन व हवन-यज्ञ के बाद बांटा गया महाप्रसाद
बैग में मिली 1.3 किलो अफीम
पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई. थाना प्रभारी के अनुसार बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपये है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकलेश कुमार यादव, पिता ननकु यादव, ग्राम बीदरा, पिपराटांड़, पलामू और हरेंद्र कुमार यादव, पिता रामनंदन यादव, तितलंगी, पिपराटांड़, पलामू के रूप में हुई है.
छापेमारी दल में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग और बालूमाथ थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए