Latehar News: बारियातू थाना परिसर के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन व हवन-यज्ञ के बाद बांटा गया महाप्रसाद
रुद्राभिषेक करते लोग. | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा के अवसर पर बारियातू शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना हुई।
बारियातू,लातेहार: थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
आपके शहर में
रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया. मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, एएसआई छोटू पांडा, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, अनुप कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, समाजसेवी संजय सिंह और अमित कुमार ने पूजा-अर्चना की.
यह भी पढ़ें : Latehar News: आर्म्स एक्ट व सीएलए मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 30 सितंबर तक सरेंडर का आदेश
इस दौरान भगवान शिव का विधिवत पूजन और रुद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ. श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भगवान शिव की आराधना करते रहे.
इसके बाद हवन-यज्ञ के साथ पूजा-अनुष्ठान का समापन हुआ. अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को लेकर थाना परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा. कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अलावा आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए