लातेहार मे दिखा सड़क सुरक्षा अभियान का अनोखा अंदाज, बहनों ने हेलमेट नहीं पहनने वालों को बांधी राखी
युवक को राखी बांधती छात्रा | Prabhat Khabar Network
लातेहार में सड़क सुरक्षा के लिए छात्राओं ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने का अनोखा संदेश दिया।
लातेहार. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में सीएम एक्सीलेंट बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अनोखे तरीके से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया.
आपके शहर में
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को बांधी राखी
अभियान के दौरान छात्राओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर राखी बांधी. इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की. छात्राओं ने कहा कि जिस तरह बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए राखी बांधती हैं, उसी तरह वे भी वाहन चालकों से सुरक्षित यातायात का वादा चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से चालक खुद के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं.
वाहन चालकों ने किया सुरक्षित ड्राइविंग का वादा
छात्राओं की अपील से प्रभावित होकर वाहन चालकों ने भी यातायात नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया. चालकों ने कहा कि वे भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे और कार चलाते समय सीटबेल्ट का इस्तेमाल जरूर करेंगे.
ये भी पढ़ें: लातेहार : स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
शराब और मोबाइल से दूरी रखने की दी सलाह
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान वाहन चालकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयीं. लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी. इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है. वाहन चालकों की थोड़ी सी सावधानी उनकी और दूसरों की जिंदगी बचा सकती है.
ये भी पढ़ें: Latehar News: रक्षाबंधन को लेकर बालूमाथ बाजार में बढ़ी चहल-पहल, बारियातू स्कूल में बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
अधिकारी और परिवहन विभाग के कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी राम लखन बर्नवाल समेत परिवहन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए